शादी के तुरंत बाद ससुराल में महिला के साथ उत्पीड़न
नई दिल्ली । कोतवाली थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पति, जेठ और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल में उसको दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जिस कारण छह बार उसका गर्भपात हो चुका है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी नई दिल्ली में रहने वाले युवक से वर्ष 2016 में हुई थी, शादी के बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। ससुराल में मानसिक व शारीरिक शोषण किया जाता है, जब वह गर्भवती हुई तो पति ने प्रताड़ित किया, जिससे उसका गर्भपात हो गया। 16 दिसंबर 2023 को महिला को उसके तबीयत खराब होने उसके मायके में छोड़ दिया गया, जब वह अस्पताल में भर्ती हुई तो वहां पर महिला के ससुराल वाले आए और साथ चलने का दबाव बनाने लगे। महिला ने कहा कि वह अभी ससुराल जाने की स्थिति में नहीं है तो उसके साथ झगड़ा करने लगे। आरोप है कि महिला के पिता की कार के ऊपर पथराव भी उसके पति ने करवाया है। महिला का कहना है कि यदि उसके और उसके परिवार के साथ कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उसका पति, जेठ और सास होगी। इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास