इंदौर। इश्क, धोखा और कत्ल — यह तीनों जब एक साथ मिल जाएं तो कहानी किसी वेब सीरीज़ से कम नहीं लगती... मगर ये कहानी रील नहीं, रीयल है — और इस बार मंच है भारत का दिल, मध्यप्रदेश और दूर मेघालय की हसीन वादियां।
एक ऐसा हनीमून... जहां नया-नया दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ नई ज़िंदगी के ख्वाब संजोकर निकला था... लेकिन लौटा कैसे? लौटकर आया तो केवल लाश के रूप में। और आज उस कहानी का सबसे खौफनाक चेहरा सामने आया है — दुल्हन ने ही अपने प्यार, अपने पति राजा रघुवंशी का कत्ल करवाया... वो भी अपने आशिक और उसके दोस्तों के साथ मिलकर!
जी हां — सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। 
जी हां... सोनम निकली बेवफा!
जिसे पहले गुमशुदा मानकर तलाशा जा रहा था, वही अब पति राजा रघुवंशी की हत्यारिन के तौर पर सामने आ रही है।
और इस पूरे मामले में अब राजा के भाई और सोनम की मां ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है।
चलिए अब एक नजर डालते हैं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर....
इंदौर के बिजनेसमैन राजा रघुवंशी... चंद रोज पहले ही शादी हुई थी।
नई दुल्हन सोनम को लेकर राजा पहुंचे थे मेघालय — हनीमून मनाने।
कौन सोच सकता था कि इसी हनीमून ट्रिप में राजा अपनी ज़िंदगी हार जाएंगे।
हादसे के रूप में खबर आई... राजा की लाश एक गहरी खाई से मिली।
शरीर पर गहरे कट के निशान... धारदार हथियार से काटकर हत्या।
उस वक्त पुलिस और पूरे देश को यही बताया गया — कि राजा को मारकर उनकी दुल्हन सोनम को किडनैप कर लिया गया है।
देश भर में हड़कंप... इंदौर से लेकर शिलॉन्ग तक पुलिस की टीमें एक्टिव हुईं। लेकिन दोस्तों — आज जो सच सामने आया है — वो किसी को भी चौंका देगा।
जिस सोनम को सब किडनैप हुई अबला समझ रहे थे... वो ही इस पूरे कांड की मास्टरमाइंड निकली।
डीजीपी मेघालय आई नोंगरांग के मुताबिक सोनम ने खुद गाजीपुर में पुलिस के सामने सरेंडर किया।उसके बाद 
रातभर चली कार्रवाई में तीन हत्यारों को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
एक अन्य व्यक्ति को यूपी से पकड़ा गया है।
डीजीपी के मुताबिक — सोनम ने खुद अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की सुपारी दी थी।
 डीजीपी मेघालय के इस खुलासे के बाद सोनम के पिता ने क्या कहा चलिए सुनते हैं
राजा की जान गई — और अब सोनम ने खुद चलकर सरेंडर कर दिया।
मतलब साफ है — न कोई किडनैपिंग हुई थी, न ही कोई गैंग वार।
ये एक साजिश थी — और इस साजिश का स्क्रिप्ट राइटर थी — सोनम।

जैसे ही सोनम ने सरेंडर किया — पुलिस ने पूछताछ शुरू की।
तीन और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
एक आरोपी को उत्तरप्रदेश से दबोचा गया है।
बाकी दो को मेघालय पुलिस इंदौर से गिरफ्तार कर ले गई है।
अब पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ —
सोनम के बॉयफ्रेंड और उसके साथियों ने राजा को खत्म करने की योजना पहले ही बना ली थी
हनीमून ट्रिप पर ही राजा को गहरी खाई में ले जाकर तेज़ धारदार हथियार से बेरहमी से काट डाला गया।
इसके बाद फेक किडनैपिंग की कहानी रची गई — ताकि शक न आए।
तो सवाल ये है — आखिर किस रिश्ते पर भरोसा करें?
जहां नई-नई बनी दुल्हन — अपने पति के कत्ल की स्क्रिप्ट पहले ही तैयार कर चुकी थी।
क्या ये शादी महज़ एक जाल था?
क्या राजा के कत्ल के पीछे पैसे, प्यार या कोई और बड़ी साजिश थी?

ये सवाल अब पुलिस की पूछताछ का हिस्सा हैं।

राजा की लाश बेहद गहरी खाई में फेंकी गई थी।
शरीर पर तेज़ धारदार हथियार के गहरे घाव थे।

शुरुआती जांच में लगा — लूटपाट के बाद हत्या हुई है।

मगर जब सोनम से सख्ती से पूछताछ हुई — तो परत-दर-परत साजिश सामने आने लगी।

पुलिस का दावा है — सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पूरा प्लान रचा।

इस मामले में गाजीपुर के ढाबा मालिक का चौंकाने वाला दावा!*

“ढाबा मालिक ने पुलिस को बताया की रात 1 बजे वो रोती हुई आई, कहा – घर पर बात करनी है। हमने फोन दिया, बात की, फिर पुलिस को बुलाया। वो अकेली थी।
ढाबा मालिक के पूछने पर इस बदहवास हालत की वजह, तो सोनम ने बताया, 
"मेघालय में उसके व पति के साथ हुई थी लूटपाट, लुटेरों ने की थी पति राजा की हत्या. गाज़ीपुर कुछ लोगो ने छोड़ा.. कैसे पहुंची पता नहीं.."
अब इंदौर पुलिस और मेघालय पुलिस इस केस में कड़ी दर कड़ी पूछताछ कर रही है।जिसमे
कई राज और खुल सकते हैं
इस पूरी घटना में एक बार फिर रिश्तों के नाम पर ऐसा खौफनाक खेल हुआ, जिससे समाज का सच सामने आ गया।
राजा रघुवंशी का सपना था — नई ज़िंदगी शुरू करना... मगर किसे पता था, कि उसकी नई दुल्हन ही उसकी कातिल बन जाएगी।
अब देखना होगा — पुलिस की तफ्तीश इस केस में और कौन-कौन से चेहरे बेनकाब करती है।