केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, चांदी द्वार से की पूजा
उज्जैन । केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उज्जैन प्रवास के दौरान शनिवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। मेघवाल ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और फिर नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित शर्मा ने बताया कि भारत के कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रशासक एवं अपर कलेक्टर संदीप सोनी ने मेघवाल का स्वागत और सम्मान किया। दर्शन के दौरान केंद्रीय मंत्री मेघवाल के साथ महापौर मुकेश टटवाल, पूर्व सांसद चिंतामण मालवीय उपस्थित थे।
पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने मीडिया से कहा कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हो। जिस प्रकार योग, स्पेस, आयुर्वेद में अब तक भारत का नाम गौरवाविंत हुआ है, ऐसे ही भारत का नाम बढ़ता रहे बाबा महाकाल से ऐसी मंगल कामना की है।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?