दिल्ली में लाल किला के पास हादसे में दो नाबालिगों की मौत
नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए एक हादसे में एक ही परिवार के दो नाबालिगों की मौत हो गई और तीसरे की हालत गंभीर है। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। तीनों कजिन ब्रदर हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मृतक लड़कों के नाम जैद और अब्दुल्ला हैं इनकी उम्र 15, 16 साल है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि तुर्कमान गेट के पास मलिक हाल में किसी रिश्तेदार की शादी चल रही थी देर रात करीब 1:30 बजे तीनों स्कूटी लेकर घूमने निकले थे इस बीच जामा मस्जिद और लाल किला के बीच में तीनों हादसे का शिकार हो गए।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत