इलाके से गुजर रहे लोगों ने बनाया वीडियो। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यह यह बाघिन-123 का शावक है।

 राजधानी में केरवा डैम के पास रिहायशी इलाके में लगातार बाघ का मूवमेंट बना हुआ है। एक बाघ सड़क पर घूमता हुआ देखा गया। इसका वीडियो उस क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों ने बनाया है। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह बाघिन-123 का शावक है। इस बाघिन के चार शावक अपनी अलग टेरेटरी बना रहे हैं। इसलिए उनका मूवमेंट देखने को मिल रहा है।

लोगों में दहशत

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इन शावकों की उम्र करीब एक वर्ष हो गई है। शावक अपनी मां के साथ अक्सर चंदनपुरा, मेंडोरा-मेंडोरी में घूमते हुए नजर आते हैं, लेकिन अब इन्हीं में से एक शावक का मूवमेंट केरवा डैम के पास रहवासी इलाके में सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की कोठी के पास यह शावक घूमता देखा गया। बाघ की हलचल का यह वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। एसडीओ आरएस भदौरिया ने बताया कि काफी देर तक बाघ सड़क पर टहलने के बाद केरवा चौकी के पास से जंगल में चला गया। यहां पर यह भी बता दें कि भोपाल से लगे जंगलों में 22 से अधिक बाघों का मूवमेंट हैं।

 

न्यूज़ सोर्स : Tiger seen roaming around the residential area in Kerwa Dam area