IndiGo की फ्लाइट में बम की सूचना से मचा हड़कंप
नई दिल्ली। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर तत्काल विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है।
टिशू पेपर पर लिखा था 'बम'
इस संबंध में सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, "दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर 'बम' शब्द लिखा हुआ था, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने निरीक्षण किया, लेकिन यह एक अफवाह थी।
सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, आज मंगलवार सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर आई। इस पर क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को आपातकालीन गेट से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, फ्लाइट की जांच की जा रही है। इंडिगो ने बताया कि दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) को IGI एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली थी। इस पर सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया और एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों के दिशानिर्देशों के अनुसार विमान को सुदूर खाड़ी में ले जाया गया, जहां सभी यात्रियों को आपातकालीन गेट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल फ्लाइट का निरीक्षण चल रहा है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को वापस टर्मिनल क्षेत्र में लाया जाएगा।
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन