सुपरस्टार से मुख्यमंत्री तक:थलपति विजय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
तमिलनाडु की राजनीति में 10 मई का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब साउथ सुपरस्टार थलपति विजय ने चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। लंबे समय से राजनीति में उनकी सक्रियता और बढ़ती लोकप्रियता के बाद आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका उनके समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
शपथ ग्रहण समारोह बेहद भव्य और भावुक माहौल में संपन्न हुआ। स्टेडियम में हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने इस खास मौके को और यादगार बना दिया। विजय के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में लोगों ने जमकर जश्न मनाया। कई समर्थक इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सोशल media पर भी विजय के शपथ ग्रहण की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
इस समारोह में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। वहीं, अभिनेता और नेता कमल हासन, निर्देशक एआर मुरुगदॉस और अभिनेता प्रकाश राज समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए विजय को शुभकामनाएं दीं। कमल हासन और प्रकाश राज ने अपने संदेश में उम्मीद जताई कि विजय के नेतृत्व में तमिलनाडु विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
विजय के इस ऐतिहासिक पल पर उनका परिवार भी भावुक नजर आया। उनके माता-पिता की आंखों में बेटे की इस उपलब्धि को लेकर गर्व और खुशी साफ दिखाई दी। समारोह के दौरान कई बार ऐसा माहौल बना, जब भावनाएं शब्दों से ज्यादा मजबूत नजर आईं।
फिल्मों में अपनी दमदार पहचान बनाने के बाद अब विजय ने राजनीति में भी बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उनके मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। समर्थकों को उम्मीद है कि विजय जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाएंगे।
दिल्ली वालों को गर्मी से राहत, लेकिन एमपी-राजस्थान में हीटवेव का खतरा
विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए भारत के खिलाफ बोले पाक सेना प्रमुख
रेखा गुप्ता बोलीं- मजबूत संगठन के लिए कौशल विकास जरूरी
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह? मजदूरों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त
कई राज्यों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, कहीं पड़ेगी भीषण गर्मी