तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, अब स्वास्थ्य बेहतर
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का सर गंगाराम अस्पताल में उपचार जारी है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया की सोनिया गांधी का इलाज सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से किया जा रहा है। यह इलाज डॉ. डी.एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की देखरेख में चल रहा है और इलाज का उन पर असर भी दिख रहा है। बता दें कि तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया था कि पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में संभावित संक्रमण की जांच के लिए विभिन्न टेस्ट किए गए हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें एंटीबायोटिक्स दी गई हैं और उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की उपचार योजना तय की जाएगी।
कई जिंदगियां निगल चुकी सड़क, मरम्मत और सुरक्षा इंतजामों की मांग तेज
‘अपराधियों को संरक्षण मिल रहा’, RG Kar पीड़िता की मां ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप
ताइवान मुद्दे पर अमेरिका के बदले संकेत, ट्रंप के रुख के बीच चीन ने बढ़ाई कूटनीतिक चालें
पहले वीक में करोड़ों का आंकड़ा पार कर गई ‘कृष्णावतारम पार्ट 1’
कान फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड और भारतीय सिनेमा का संगम