पुलिस के अफसर करें आकस्मिक निरीक्षण: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज पुलिस मुख्यालय पहुंचकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस के बारे में जनसामान्य की धारणा बदलने और पुलिस के जनता से बेहतर संवाद के लिए विशेष पहल की आवश्यकता है। वरिष्ठ अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण जैसी गतिविधियां तत्काल आरंभ करें। पुलिस अपनी उपलब्धियों और सकारात्मक गतिविधियों के बारे में भी जतना से जानकारियां साझा करें। जन सामान्य का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया की चुनौती का सामना करने के लिए पुलिस बल का तकनीकी रूप से दक्ष होना और त्वरित कार्यवाही करना आवश्यक है। महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए वातावरण बनाने में सामुदायिक पुलिसिंग गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, अपर मुख्य सचिव गृह शिवशेखर शुक्ला समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन