15 से 30 जुलाई 2025 तक चलाया गया #नशे_से_दूरी_है_जरूरी अभियान अब केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक जनचेतना बन चुका है। 

15 दिन, 55 ज़िले, करोड़ों लोगों की भागीदारी — इसने युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ समाज में सहानुभूति, जागरूकता और सकारात्मक संवाद की एक नई लहर को जन्म दिया।

बड़े जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, कलाकारों और खिलाड़ियों का समर्थन इस आंदोलन की आवाज़ बना,
लेकिन इसकी असली ताक़त रही — समाज की सक्रिय सहभागिता।

यह सिर्फ पुलिस का नहीं, हर नागरिक का अभियान था। यह एक सामूहिक सामाजिक संकल्प बना, जिसमें प्रदेशवासियों ने व्यक्तिगत, पारिवारिक और सामाजिक स्तर पर नशे से दूर रहने की शपथ ली।

 यह समापन नहीं, सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। अब हर आवाज़ कह रही है —“नशा नहीं, उज्ज्वल भविष्य चाहिए!”

 बधाई और धन्यवाद उन सभी को, जो इस अभियान के सहभागी और संवाहक बने..

न्यूज़ सोर्स : Naradmuni live