यमुना में झाग रोकने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट की जरूरत
नई दिल्ली । संसद की एक स्थायी समिति ने कहा है कि यमुना में झाग बनने से रोकने के लिए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से इस नदी में प्रवाहित किए जाने वाले समूचे सीवेज का ट्रीटमेंट करने की जरूरत है। यमुना में झाग का बड़ा कारण बिना ट्रीटमेंट वाले सीवेज में फॉस्फेट और सर्फेक्टेंट्स की मौजूदगी है। समिति का कहना है कि प्रदूषित नदी में झाग से त्वचा पर खुजली और संक्रमण हो सकता है। जल संसाधनों पर स्थायी समिति ने अपनी 27वीं रिपोर्ट में रेखांकित किया है कि यमुना में झाग को दिल्ली में आइटी ब्रिज, ओखला व कालंदी कुंज जैसे स्थानों पर देखा गया है। ओखला बैराज से नीचे की तरफ झाग ज्यादातर पानी के नीचे गिरने की वजह से बनता है। इस बैराज का रखरखाव उत्तर प्रदेश के सिंचाई विभाग द्वारा किया जाता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव