Narendra Modi आज करेंगे Noida में मेगा परियोजनाओं का लोकार्पण
यमुना सिटी। करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना आज पूरा पूरा हो जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और संचालन) सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे। एयरपोर्ट पर घरेलू व्यावसायिक उड़ानें और कार्गो सुविधा अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक शुरू होने की संभावना है। हवाईअड्डे के पहले चरण में 1334 हेक्टेयर क्षेत्र में विकास कार्य किए गए हैं। करीब 11,200 करोड़ की लागत से तैयार हवाई अड्डा उड़ान भरने के लिए तैयार है।
उद्घाटन से पहले पीएम करेंगे निरीक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह लगभग 11:30 बजे नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे। जिसके बाद दोपहर 12 बजे प्रधानमंत्री हवाई अड्डे का लोकार्पण करेंगे। समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिविल एविएशन मंत्रालय के मंत्री राम मोहन नायडू शामिल होंगे। इसके कुछ देर बाद प्रधानमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा एयरपोर्ट परिसर में टर्मिनल से कुछ दूरी पर होगी।
वीवीआईपी एक्सप्रेसवे और आम लोग किशोरपुर से करेंगे प्रवेश
लोकार्पण कार्यक्रम और प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तीन बड़े पांडाल बनाए गए हैं। पीएम की रैली में डेढ़ लाख लोगों के जुटने का अनुमान है। कार्यक्रम में वीवीआईपी की एंट्री यमुना एक्सप्रेसवे के 33 किमी कट पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से होगी। जबकि आम जनता की एंट्री किशोरपुर वाले रास्ते से होगी। लोगों की सुविधा के लिए समारोह के अंदर जाने के लिए पांच गेट बनाए गए हैं। समारोह में 20 हजार वाहनों के आने की उम्मीद है। इसके लिए 15 से ज्यादा पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। एयरपोर्ट पर दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर हरियाणा से भी लोगों के आने संभावना है।
एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए टैक्सी और निजी वाहन का सहारा
घरेलू फ्लाइटों के शुरू होने के साथ-साथ कैब और बसों की सुविधा दी जानी है। इसके लिए एनआईए ने यूपी रोडवेज, दिल्ली रोडवेज, उत्तराखंड और राजस्थान रोडवेज के साथ एमओयू किया है। इसके अलावा कुछ कैब कंपनियों से भी एनआईए का समझौता है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों से निजी वाहनों से आने वाले नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने वालों के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का विकल्प है। यमुना एक्सप्रेसवे के 32वें किमी पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के लिए इंटरचेंज बनाया गया है। करीब 800 मीटर एलिवेटेड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का यह रास्ता पहले ही तैयार हो चुका है।
एनसीआर में दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
पूरी तरह बनने के बाद नोएडा एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा और दिल्ली एनसीआर का दूसरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। इसके संचालन से दिल्ली समेत हिंडन एयरपोर्ट का दबाव भी कम होगा। साथ ही कार्गो हब से नोएडा, ग्रेनो, दिल्ली, बुलंदशहर, आगरा, टप्पल समेत अन्य शहरों व जिलों के उद्यमी दूसरे देशों में अपना सामान निर्यात कर सकेंगे। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रधानमंत्री शनिवार को लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
यमुना नदी में भी तैनात किए गए हैं सुरक्षा कर्मी
प्रधानमंत्री की जनसभा से एक दिन पहले शासन के निर्देश पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा लेयर को बढ़ा दिया गया। इसके साथ ही प्रशासन ने यमुना नदी में भी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी गई। जल पुलिस और सुरक्षा कर्मी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान लगातार यमुना नदी में गश्त करेंगे और इस मार्ग की निगरानी भी की जाएगी। वहीं मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए भी प्रशासन ने इसकी तैयारी की है। प्रधानमंत्री का सुरक्षा खाका शुक्रवार को पूरी तरह से तैयार कर दिया गया था। हर प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मी तैनात हो गए थे। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल करके सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया गया। जिससे आपातकाल की स्थिति में पीएम की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हुए आमजनों को भी सुरक्षित रखा जा सके।
अमरावती को लेकर फिर तेज हुई सियासत, विधानसभा में प्रस्ताव पारित
तीन खिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर ने भी IPL का किया रुख
सभी हाईकोर्ट को निर्देश: दुष्कर्म पीड़ितों की पहचान हर हाल में गोपनीय रखी जाए
भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टकराईं बाइकें, दोनों चालकों की गई जान
सतीशन पर RSS से मदद लेने का आरोप, केरल में सियासी हलचल