आम चुनाव बाद सुधर सकते हैं भारत-पाक के रिश्ते : ख्वाजा आसिफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा है कि भारत में आम चुनाव के बाद भारत-पाक रिश्ते बेहतर हो सकते हैं। ख्वाजा आसिफ के इस बयान से कुछ दिन पहले ही भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर में कहा था कि पाकिस्तान करीब करीब “औद्योगिक स्तर’ पर आतंकवाद का प्रायोजन कर रहा और ऐसे में भारत का मूड अब आतंकवादियों को नज़रअंदाज़ करने का नहीं है।
यहां इस्लामाबाद में संसद भवन के बाहर पत्रकारों से चर्चा कर रहे पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, कि भारत में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद उससे हमारे संबंध बेहतर होने की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों की अपनी पृष्ठभूमि रही है। गौरतलब है कि भारत में 543 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से चार जून के बीच सात चरणों में चुनाव होना तय पाया गया है। वहीं अफगानिस्तान मामले में रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का कहना था कि एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अफगानिस्तान का दौरा किया और वहां की तालिबान सरकार से आतंकवाद को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध भी किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रति अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार का रवैया लगातार उतार-चढ़ाव वाला रहा है, इस कारण पड़ोसी के लिए हमारे विकल्प दिन-ब-दिन कम होते जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह बात भी है कि पाकिस्तान हमेशा से ही अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहा है, उनके लिए कुर्बानी भी दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने