दिल्ली एनसीआर में जल्द परेशान करेंगे लू के थपेड़े
नई दिल्ली । एनसीआर सहित औद्योगिक नगरी नोएडा में जल्द बेहद गर्म दिनों की शुरुआत होगी। लू के थपेड़े भी परेशान करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अभी से अलर्ट जारी किया है। दोपहर 12 से लेकर तीन बजे तक बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। अन्यथा घर, दफ्तरों या बंद स्थानों पर रहना ही सुरक्षित रहेगा। कड़ी धूप में लोगों को बाहर निकलने के लिए मना किया गया है। दोपहर 12 से तीन के बीच इसका ख्याल रखना चाहिए। सूरज की सीधी किरणें जमीन पर आती हैं। बहुत जरूरी है तो टोपी, गमछा, छाते का प्रयोग करना है। गीले कपड़े को चेहरे, सिर, गर्दन पर रखना चाहिए। अधिक धूप में मेहनत करने से बचना है। थोड़े-थोड़े अंतराल पर विश्राम लें और हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनने चाहिए। बाहर निकलने पर अपने साथ पानी जरूर रखें। मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गर्मी जोर मारेगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल बादलों के कारण पारा सधा हुआ है। यह सामान्य से थोड़ा अधिक चल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यानी सुबह और रात में नमी बढ़ गई है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 51 रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, चार अप्रैल से तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक हो सकता है। रात का पारा 21 डिग्री के आसपास रहेगा। दोपहर में धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं। फिलहाल बारिश आदि के संकेत नहीं हैं। लस्सी, नमक-चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना, फलों का ताजा रस, बेल का शर्बत, नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं रहेगी। मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, संतरा का सेवन करें। पौष्टिक और हल्का खाना खाएं। खाने में दही और सत्तू को शामिल करना भी फायदेमंद रहेगा।
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम