गौतम गंभीर नहीं लड़ेंगे पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव
नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर इस बार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। शनिवार 2 मार्च को एक्स पर एक पोस्ट कर उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं। गौतम गंभीर ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि उन्हें राजनीतिक दायित्वों से मुक्त कर दें। गौतम गंभीर ने पोस्ट में लिखा मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान दे सकूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को दिल से धन्यवाद देता हूं कि आपने मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर दिया।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान