उत्तर-पूर्व की लड़कियों से बदसलूकी पर कार्रवाई, चार नाबालिग गिरफ्तार
नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली में साकेत कोर्ट के पास पार्क में टहल रही उत्तर-पूर्व की दो युवतियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक-एक कर चार नाबालिगों को दबोच लिया है। पुलिस का दावा है कि इन्हीं लोगों ने दोनों युवतियों से छेड़छाड़ और मारपीट के बाद नस्लीय टिप्पणी की थीं।
जिन दो युवतियों से छेड़छाड़ की बात की जा रही थी, उनमें से एक असम की रहने वाली है और ट्रांसजेंडर है। रविवार को वह मणिपुर की रहने वाली अपनी वकील दोस्त से मिलने कोर्ट के पास आई थी। इस बीच आरोपियों ने उस पर अश्लील टिप्पणी करना शुरू कर दी। वकील दोस्त के विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज और छेड़छाड़ करने लगे। इसके बाद उन्होंने वकील से मारपीट भी की।घटना को लेकर सोमवार को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने एक्स पर पोस्ट डालकर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि देर रात को पहले एक आरोपी को दबोचा गया। बाद में सोमवार को एक-एक कर सभी को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया है। पिछले सप्ताह इसी तरह के एक मामले में मालवीय नगर में तीन युवतियों के साथ बदसलूकी की गई थी। हर्ष सिंह और रूबी जैन नामक एक जोड़े को अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पीड़ित की बहन ने कहा कि कल शाम, उसकी बहन एक दोस्त के साथ पार्क में घूमने गई थी। वहां कुछ बच्चे खेल रहे थे और उन्होंने उस पर कमेंट्स किए, जिस पर उसने एतराज़ किया। उसका एतराज़ सुनकर वे लोग और भी आपत्तिजनक कमेंट्स करने लगे। जब उसने एतराज़ किया, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया।
22 मार्च तक उड़ान निरस्त, इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
ड्रॉपआउट लड़कियों के लिए नई पहल, Madhya Pradesh सरकार शुरू करेगी अभियान
नीतीश के दिल्ली रवाना होने पर किचेन कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव की संभावना
अब नहीं आएगा ज्यादा बिजली बिल, वैज्ञानिकों ने निकाली स्मार्ट तकनीक