चक्रवात का असर, छाने लगे आंशिक बादल, लुढ़केगा दिन का तापमान

राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। साथ ही हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी हो गया है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण निचले एवं मध्यम स्तर पर बादल छाने लगे हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल छाने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट होगी, लेकिन रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने लगेगी। उधर शुक्रवार-शनिवार को प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। इसके अलावा 12 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इनमें पूर्वी मध्य प्रदेश के नौ शहर शामिल हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि प्रति-चक्रवात के असर से हवाओं का रुख बदलकर दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इस वजह से हवाओं के साथ नमी भी आने लगी है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में निचले एवं मध्यम स्तर के बादल छाने लगे हैं। बादलों के कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। उधर न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की भी संभावन
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद हवा का रुख फिर उत्तरी होने से एक बार फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी एवं रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। इसके साथ ही सिहरन भी बढ़ेगी।