राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर डॉ नरोत्तम मिश्रा का तीखा हमला
राहुल जी एक शायरी है
"बड़ा शोर सुनते थे पहलू में दिल का...
चीर के देखा तो कतरा-ए-खून न निकला"
चुनाव आयोग, पर राहुल गांधी का एटम बम तो फुस्सी बम निकला।यह तो देश की जनता पहले ही समझ गई थी कि अगर सच में राहुल गांधी जी के पास सबूत होते तो वह सबसे पहले विदेश जाते फिर कोर्ट जाते।
क्योंकि देश को बदनाम करने वह सबसे पहले विदेश ही जाते है। वैसे भी देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने में कांग्रेस आगे है। ऐसा लगता है कि बदनाम करने का टेंडर ही कांग्रेस ने ले लिया है। राहुल जी अगर आपके पास सच में सबूत हैं तो आप चुनाव आयोग में हलफनामा दे नहीं तो आप देश के सबसे बड़े झूठे सिद्ध होंगे।
ईरानी उपराष्ट्रपति की चेतावनी से डिप्लोमैटिक हलचल तेज
नक्सल मुक्त बस्तर की ओर कदम, सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी
लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक कदम, थारू समुदाय को मिली जमीन की मालिकाना हकदारी
अनफ्रीज फंड्स को लेकर बढ़ी कूटनीतिक हलचल, सच्चाई पर बना संशय