महिला उपनिरीक्षक पर फिदा डीआईजी
*जुबेर कुरैशी*
नारायण नारायण!प्रभु, इन दिनों मध्यप्रदेश के एक प्रमोटी आईपीएस अधिकारी अपनी रंगीन मिज़ाजी के कारण पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी भोपाल में पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण शाखा में पदस्थ यह बलशाली डीआईजी साहब अपनी मातहत एक महिला उपनिरीक्षक पर दिल हार बैठे हैं। सुना है प्रभु, यह डीआईजी साहब अपनी इस महिला उपनिरीक्षक पर इतने फिदा हैं कि अब उन्हें उसके सिवा कोई और दिखाई ही नहीं देता। चर्चा तो यह भी है कि अपने चैंबर में वह घंटों तक उसी महिला उपनिरीक्षक से बतियाते रहते हैं। उधर, महिला उपनिरीक्षक भी डीआईजी साहब की इस बेपनाह मोहब्बत का खूब फायदा उठा रही हैं, और अब तो हालत यह है कि डीआईजी समेत पूरा विभाग उनकी उँगलियों पर नाच रहा है।प्रभु, हम तो बस यही प्रार्थना करते हैं कि भगवान डीआईजी साहब को सद्बुद्धि दें, क्योंकि इन दिनों मध्यप्रदेश पुलिस पर शनि का प्रकोप चल रहा है… कहीं डीआईजी साहब भी इस प्रकोप की चपेट में न आ जाएं — नारायण नारायण!
---
💰 *बीस लाख की पदस्थापना *
प्रभु, पुलिस विभाग की बात निकली है तो राजधानी भोपाल में पदस्थ एक एडिशनल डीसीपी की बेवफाई की चर्चा भी ज़ोरों पर है। कहा जा रहा है कि इस एडिशनल डीसीपी ने यह बेवफाई किसी महिला मित्र से नहीं, बल्कि अपने ही एक परम मित्र से की है — जिसे वह कभी बड़े भाई से बढ़कर मानते थे। सुना है कि राजधानी भोपाल में पदस्थापना पाने के लिए इस अधिकारी ने करीब बीस लाख रुपये खर्च किए, और यह रकम उज्जैन में दी गई। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो हम नहीं जानते, परंतु पुलिस गलियारों में चर्चाएं गर्म हैं।बताया जा रहा है कि भोपाल आने के बाद से ही यह अधिकारी अपनी लागत वसूलने में जुट गए हैं। वहीं, जिन मित्र अधिकारी को इस बेवफाई का झटका लगा है, वह आजकल यही गाना गुनगुना रहे हैं —
🎵 “दोस्त दोस्त ना रहा...”
---
💄 *महिला डीएसपी का वसूली अभियान – नारायण नारायण!*
प्रभु, जाते-जाते पुलिस विभाग से जुड़ी एक और ताज़ा चर्चा सुन लीजिए। अपने फैशन और विवादों के लिए मशहूर मध्यप्रदेश की एक महिला डीएसपी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इन्हें महाकौशल क्षेत्र के एक जिले में बतौर एसडीओपी पदस्थ किया गया है।कार्यभार ग्रहण करने के कुछ ही दिन बाद से ही इन महिला डीएसपी ने काली कमाई का अभियान शुरू कर दिया है। सुनने में आया है कि उनके क्षेत्र में संचालित करीब 16 मसाज सेंटर्स से वह महिना वसूली कर रही हैं, साथ ही जुआरियों और सटोरियों से भी जमकर उगाही की जा रही है।अब तो जिले के पुलिस कप्तान तक भी इन करतूतों की खबर पहुँच चुकी है। देखते हैं प्रभु, कप्तान साहब इस पर क्या कार्रवाई करते हैं।
बरहाल प्रभु, अब मुझे आज्ञा दें —
फिर लौटूंगा नई सुनी-सुनाई चर्चाओं के साथ।
नमस्कार, नारायण नारायण!
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता