युवक की हत्या करके प्रेम मंदिर के पास फेंका शव
मथुरा । तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। इसकी दाईं आंख कुचली गई है। इससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना पर सीओ और वृंदावन कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। आसपास मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। घटना रमणरेती चौकी क्षेत्र के प्रेम मंदिर के पास सुनरख रोड की है।
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत