महिला थाना ने बताया कि नीलबड़ निवासी 45 साल की महिला घरों में हाउसकीपिंग का काम करती है।

महिला थाना पुलिस ने नीलबड़ में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर ठेकेदार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि 24 नवंबर की रात ठेकेदार उसे बाइक से घुमाने के लिए केरवा डैम के पास ले गया था।

महिला थाना ने बताया कि नीलबड़ निवासी 45 साल की महिला घरों में हाउसकीपिंग का काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी ठेकेदार मुकेश वर्मा से उसकी पहचान थी। दोनों में पहचान होने के कारण बातचीत चलती । इसके साथ ही मुकेश उसे लिफ्ट देने के बहाने घर तक अपनी बाइक से छोड़ने लगा। जनवरी 2023 में आरोपित उसके साथ पहली बार दुष्कर्म किया था। इसके बाद महिला ने उससे बात करना बंद कर दिया। 24 नवंबर को आरोपी उसे केरवा डैम में घुमाने के बहाने बुलाया। वह बाइक से रात करीब 10 बजे केरवा जंगल में लेकर पहुंचा। वहां डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे मारपीट भी की थी।

कुएं में डूबने से युवक की मौत

भोपाल । बैरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक ग्राम बारेलाखेड़ा निवासी 18 वर्षीय राहुल पुत्र भारत सिंह मीणा शनिवार शाम अपने घर के पास स्थित कुएं से पानी निकालने पहुंचा था। इस दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया। घटना के तुरंत बाद स्वजन उसे कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। वहां चेक करने के बाद डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

न्यूज़ सोर्स : Contractor raped 45 year old woman in Kerava forest