सिपाही का रामपुर में फंदे पर लटका मिला शव
रामपुर । यूपी के शाहजहांपुर के रहने वाले पुलिस के एक हेड कांस्टेबल अरुण शुक्ला का शव गुरुवार को उनके कमरे में फंदे पर लटका मिला। अरुण शुक्ला एसपी ऑफिस में बड़ी पेशी पर तैनात थे। सिविल लाइंस की गंगापुर आवास विकास कॉलोनी में किराये पर रहते थे। घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनिल सिसौदिया और एएसपी अनुराग सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
हेड कांस्टेबल अरुण शुक्ला मूलरूप से शाहजहांपुर जनपद के बंडा क्षेत्र के नारायणपुर गांव के रहने वाले थे। वर्ष 2005 में बदायूं से पुलिस में भर्ती हुए थे। अभी उनका परिवार बरेली में शिफ्ट हो गया। मां और भाई बरेली में रहते थे। एक साल पहले ही अरुण बरेली से ट्रांसफर होकर रामपुर पहुंचे थे। यहां वह एसपी ऑफिस में तैनात थे। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को अरुण शुक्ला ड्यूटी पर थे। करीब तीन बजे खाना खाने के लिए निकले थे। लेकिन शाम तक नहीं लौटे। इस बीच घरवालों ने अरुण को फोन किया। कई बार फोन करने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने अरुण के साथी सिपाही नितिन से संपर्क किया। नितिन ने गंगापुर स्थित उनके कमरे पर जाकर देखा तो अरुण का शव फंदे पर लटका था। अरुण का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि अरुण शुक्ला का उनकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। फैमिली कोर्ट से तलाक के बाद उनकी पत्नी हाईकोर्ट पहुंच गईं।
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
टीबी खत्म करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में तेज कार्रवाई का संकल्प, डब्ल्यूएचओ ने बनाई नई रणनीति
दाऊजी मेले की तैयारियों को लेकर डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
रत हो या अमेरिका, अच्छी टेक नौकरी पाने के लिए सिर्फ डिग्री काफी नहीं