भाजपा द्वारा स्थापित ड्रग्स उद्योग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल
गुजरात की एटीएस कार्यवाही कर रही है दिल्ली की टीम कार्यवाही कर रही है परंतु भोपाल पुलिस हस्ताक्षर अभियान चला कर फोटो खिचाने में जुटी है - त्रिपाठी

माफियाओ की आरामगाह बनता मप्र,युवाओ को ड्रग्स के दलदल में डालना चाहती है भाजपा = विवेक
भोपाल - प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय (प्रदेश कांग्रेस भवन) के बाहर भाजपा सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध लगातार बढ़ते ड्रग्स के मामलों और प्रदेश सरकार की चुप्पी को लेकर दर्ज किया गया। भोपाल शहर में कमिश्नर प्रणाली हैं उसके बाद भी नशे का कारोबार राजधानी में भारी पुलिस व्यवस्था के बीच फल फूल रहा है

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार बेलगाम होता जा रहा है। राजधानी भोपाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि –
1. पहले बगरोदा क्षेत्र में संचालित ड्रग फैक्ट्री का खुलासा गुजरात एटीएस द्वारा किया गया था, जबकि प्रदेश की पुलिस और खुफिया तंत्र पूरी तरह नाकाम साबित हुए।
2. अब एकबार फिर भोपाल में डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) द्वारा भारी मात्रा में ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है, जो यह दर्शाता है कि प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन नशे के कारोबार पर कोई अंकुश नहीं लगा पा रहे।
3. इतना ही नहीं, यासिन मामले ने भी प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस पूरे प्रकरण में नशे के बड़े नेटवर्क और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आए, लेकिन सरकार द्वारा उन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है।
विवेक त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण के बिना प्रदेश में इस स्तर पर ड्रग्स का धंधा संभव ही नहीं है। राजधानी में लगातार ड्रग्स पकड़ाए जाने और यासिन जैसे मामलों से यह साफ हो गया है कि सरकार का तंत्र माफियाओं के सामने पंगु और मौन है।
कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी ने प्रदेश के युवाओं को नशे की जाल में धकेल दिया है। जब राजधानी भोपाल ही ड्रग्स का गढ़ बन चुकी है और यासिन कनेक्शन जैसे मामले सामने आ रहे हैं, तो पूरे प्रदेश की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित