मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों को केएफ रुस्तमजी पुरस्कार से किया सम्मानित, 10 हजार भर्तियों की भी घोषणा

राजधानी के रविंद्र भवन में सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को केएफ रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार 2019-20 और 2021-22 के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया गया। इस अवसर पर 101 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सीएम ने डीजीपी कैलाश मकवाना के साथ मिलकर सम्मानित किया। समारोह में एडीजी चंचल शेखर और आदर्श कटियार भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों के लिए हाउसिंग सुविधा की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जहां जवानों को आवास की आवश्यकता हो, वहां हाउसिंग बोर्ड और संबंधित प्राधिकरण से बातचीत कर उन्हें उचित आवास दिलाया जाएगा। रुस्तमजी पुलिस पुरस्कार 2013 से शुरू हुआ था और अब तक 418 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान मिल चुका है। यह पुरस्कार दस्यु उन्मूलन, नक्सल विरोधी अभियान, कानून व्यवस्था बनाए रखने और साहसपूर्ण कार्यों के लिए दिया जाता है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में वितरित किए गए—परम विशिष्ट, अति विशिष्ट और विशिष्ट। इसमें नकद पुरस्कार के साथ हथियार देने की व्यवस्था भी है।

पुलिस विभाग हर चुनौती का सामना करने में सक्षम
सीएम ने कहा कि पुलिस विभाग हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है। उन्होंने इस अवसर पर पुलिसकर्मियों की मेहनत और साहस को सराहा और बताया कि अब से हर साल नियमित रूप से पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डीजी से नीचे के अधिकारियों को पुरस्कार देने की सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने 2026 में 10 हजार नई भर्तियों और जिला पुलिस बल में बैंड की नियुक्तियों की योजना का भी जिक्र किया, साथ ही जवानों के आवास सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया।
बंगाल कैबिनेट में नई जिम्मेदारियां तय, दिलीप घोष को पंचायत विभाग
कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय, 973 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों को केएफ रुस्तमजी पुरस्कार से किया सम्मानित, 10 हजार भर्तियों की भी घोषणा
RJD सांसद ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप
बिजली कनेक्शन से लेकर भवन निर्माण तक अब होगी एकीकृत प्रक्रिया