वेंटिलेटर पर मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, जवाब दो सरकार!*

*भोपाल-11 सितंबर 2026। मध्यप्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकार की लापरवाही के विरोध में भोपाल युवा कांग्रेस द्वारा मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया जी के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।*

*युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी के निवास का घेराव करने का प्रयास किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार और जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।*

*प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झूमाझटकी हुई, जिसके बावजूद कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना विरोध जारी रखा।*

*भोपाल युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से उपस्थित मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश के अस्पतालों में न ही डाॅक्टर है, न दवाइयां हैं और न ही मरीजों के लिए एम्बूलेंस उपलब्ध हैं। खुद स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले रीवा से लेकर राजधानी भोपाल तक सरकारी लापरवाही के कारण लगातार निर्दोष लोगों की जानें जा रही हैं, प्रदेश की जनता इलाज के अभाव में दम तोड़ रही है, तब स्वास्थ्य मंत्री अपनी जवाबदेही से भाग रहे हैं।*



*भोपाल जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित दुबे सहित सभी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। आम जनता को इलाज, दवाइयों और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस गंभीर स्थिति पर कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।*

*भोपाल युवा कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर जवाब देना होगा। प्रदेश में लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ ही रीवा की घटना को लेकर युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।*

*प्रदर्शन में भोपाल युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जिसमें मुख्यरूप से जिला युवा कांग्रेस भोपाल शहर एवं ग्रामीण के अध्यक्ष अंकित दुबे, राहुल मंडलोई, प्रदेश महासचिव रोहित राजोरिया, प्रदेश सचिवगण मोहित सक्सेना, नरेन्द्र यादव, लोकेन्द्र शर्मा, जयंत जोशी, अनिकेत द्विवेदी, अंशुल सिंह भूरी, विधानसभा अध्यक्ष प्रियंक सखबार, तनवीर नूर, जिला महासचिव सोनू लोधी, कुणाल गजभिए मौजूद रहे।*

न्यूज़ सोर्स : Naradmunilive