भोपाल में 17 मई 2026 को “Lawyers & Activists for Justice” राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम लालघाटी स्थित क्रिसेंट क्लब में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। सम्मेलन का आयोजन एपीसीआर यानी एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स, मध्यप्रदेश चैप्टर द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण, प्रोफेसर अपूर्वानंद, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, मोहम्मद अदीब, मलिक मोतासिम खान और नदीम खान समेत कई प्रमुख वक्ता शामिल होंगे।

आयोजकों के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कानूनी सहायता जैसे मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में प्रदेशभर से वकील, सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और मानवाधिकार से जुड़े लोग शामिल होंगे।

आमंत्रण पत्र में महात्मा गांधी के कथन — “There is no higher court than the court of conscience” — को भी प्रमुखता से शामिल किया गया है।

APCR का कहना है कि यह सम्मेलन समाज में न्याय, अधिकार और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।