आखिर दबोचा गया थाने का हिस्ट्रीशीटर
नई दिल्ली। मध्य जिले की प्रसाद नगर थाने की टीम ने एक कुख्यात लुटेरे को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
आरोपी की पहचान करोल बाग बापा नगर के सोनू उर्फ विक्की उर्फ गबरू के रूप में हुई है, जो करोल बाग थाने का हिस्ट्रीशीटर है और वर्तमान में उसके खिलाफ निष्कासन कार्यवाही चल रही है। वह पहले भी कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है।
उपायुक्त निधिन वाल्सन के मुताबिक, सात जून को प्रसाद नगर थाने में हरियाणा डेरी, गुरु रविदास मार्ग, करोल बाग के पास से पीड़ित से मारपीट कर मोबाइल फोन लूटने की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आसपास के इलाकों की तलाशी ली और मुखबिरों को सक्रिय किया। जिसके बाद एक संदिग्ध की पहचान हुई जो डीडीए खंडार फ्लैट, आर्य समाज रोड के पास घूमता हुआ पाया गया।
पुलिस टीम को देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में पता चला कि सोनू झपटमारी, चोरी और आबकारी अधिनियम के उल्लंघन के पांच मामले शामिल रहा है, जो करोल बाग और प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हैं।
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा