पीएम के रोड शो से पहले प्रशासन सतर्क
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को अंबेडकर रोड पर रोड शो करेंगे। उससे पहले पुलिस ने कई किसान नेताओं के घर पहुंचकर उन्हें नजरबंद कर दिया है। पुलिसकर्मी सुबह करीब पांच बजे ही किसान नेताओं के घर पहुंच गई। महिंद्रा एन्क्लेव निवासी भाकियू (चढूनी) के राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर के आवास पर पुलिसकर्मी सुबह करीब चार बजे पहुंच गए। मनोज नागर का कहना है कि पुलिसकर्मी उनके यहां बैठे हुए हैं। वह कहीं बाहर नहीं जा पा रहे हैं। उनके संगठन के ही जिलाध्यक्ष मुरादनगर के सरना निवासी प्रमोद त्यागी और नंदग्राम निवासी भूपेंद्र त्यागी के यहां भी पुलिस पहुंची हुई है। हालांकि पुलिस अधिकारी किसी भी किसान नेता को हाउस अरेस्ट करने से मना कर रहे हैं। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि किसी भी किसान नेता के यहां पुलिस नहीं पहुंची है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने