कुसमुंडा खदान के बैरियर में लगी भीषण आग
कोरबा । जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत थाना चौक से कुसमुंडा खदान प्रवेश करने वाले मार्ग पर 5 नंबर बैरियर के बाहर आज शनिवार की तड़के सुबह लगभग 4 बजे एक खड़ी ट्रेलर में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते भीषण रूप ले लिया। कुछ देर में आग ने पूरे केबिन को स्वाहा कर दिया।केवल लोहे और टीन का ढांचा शेष रह गया। ट्रेलर क्रमांक CG 10 C 6352 के चालक ने बताया की वह कुसमुंडा खदान में कोयला लदान के लिए प्रवेश करने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान केबिन में शॉर्ट सर्किट हुआ। जिस वजह आग लग गई।
वाहन चालक की माने तो वह खाली गाड़ी में कोयला लोड करने देर रात पहुंचा था। सुबह लगभग चार बजे कलर लोडिंग के लिए ट्रक कतार में खड़ा हुआ था। इस दौरान अचानक से शॉर्ट सर्किट होने के चलते वाहन में आग लग गई। कुछ समझ आता उससे पहले ही वाहन धू-धू कर जलने लगा।चालक ने यह भी बताएगी इसकी सूचना उसने दमकल वाहन और 112 को भी दी गई। लेकिन कोयला लोड करने की होड़ में खदान के अंदर वाहन लाइन लगाकर खड़े थे। जिसके चलते दमकल की गाड़ी वहां तक नहीं पहुंच सकी और वाहन जलता रहा। इसकी सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे घटनाक्रम की जानकारी ली गई।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?