कर्तव्य पथ पर उत्कृष्ट कार्य कर पुलिसकर्मियों ने देशभक्ति-जनसेवा के सूत्रवाक्य को किया सार्थक : डीजीपी

भोपाल, 29 अक्‍टूबर 2025। मध्यप्रदेश में अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस मुख्यालय के पुलिस ऑफिसर्स मेस में डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीजीपी कैलाश मकवाणा ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 56 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र और डिस्क देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीजीपी श्री मकवाणा ने कहा कि मैं सभी पुलिसकर्मियों के त्याग और लगनशीलता की सराहना करता हूं। मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग ने अपनी स्थापना से अब तक की गौरवमयी यात्रा में प्रदेश में कानून व व्यवस्थाशांतिआपसी प्रेमभाईचारे की परम्पराओं को अक्षुण्ण बनाए रखने में अविस्मरणीय योगदान दिया है। मध्य प्रदेश पुलिस को इस मुकाम तक पहुंचाने में एक से बढ़कर एक जांबाज अधिकारियों एवं कर्मचारी की अहम भूमिका रही है। हमारे पुलिसकर्मियों ने कर्तव्य पथ पर अडिग रहते हर प्रकार की चुनौतियों से लोहा लेते हुए अपराध पर नियंत्रण एवं नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में समर्पित भाव से जनसेवा की मिसाल कायम की है। प्रदेश में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी "देशभक्ति-जनसेवा" के सूत्रवाक्य को अपनाते हुए तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

श्री मकवाणा ने कहा कि पुलिस सदैव अपना कर्तव्य निभाने के लिए चुनौतियों के बीच कार्य करने के लिए तत्पर रहती है। ऐसे में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन कर उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इस पुरस्कार को पाने वाले पुलिसकर्मीयों ने उत्कृष्टता की मिसाल पेश की है। प्रदेश के सभी पुलिसकर्मीयों को इनसे प्रेरणा लेना चाहिए। आप सभी ने अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है एवं अनसुलझे प्रकरण सुलझाने में भी आपके द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। आप सभी को सम्मानित करते हुए मुझे भी गर्व का अनुभव हो रहा है।

      उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 से अभी तक 971 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क प्रदान कर सम्मानित किया जा चुका है। आज इस कार्यक्रम में सम्मानित 56 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अतिरिक्त भी कई ऐसे पुलिसकर्मी हैंजिन्होंने उत्कृष्ट कार्य किए हैं। मेरा सभी अधिकारियों से अनुरोध है कि ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर अपनी-अपनी इकाई में पुरस्कृत किया जाए।

डीजीपी ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस विभाग सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की दक्षता बढ़ाने व कार्य वातावरण सुधारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जनहित में कार्य करते हुए आमजन का विश्वास मजबूत करेंफरियादियों की बात ध्यान से सुनें एवं अपराधियों को किसी भी हाल में न बख्शें। महिलाओं के प्रति अपराध रोकने में विशेष सतर्कता रखेंआत्ममूल्यांकन द्वारा कार्यक्षमता बढ़ाएं तथा सदैव निष्ठा व लगन से अपना कर्तव्य निभाएं।

माननीय मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप डीजीसीआर पुरस्‍कार की संख्‍या प्रतिवर्ष सौ के स्‍थान पर दो सौ की गई है। 

 

प्रदेश स्‍तर पर अलंकरण समारोह की शुरुआत हुई वर्ष 2023 से

डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) प्रदान करना वर्दीधारी बलों की एक विशिष्‍ट परंपरा हैजिसमें बल का मुखिया अपने अधिकारी/कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उसके द्वारा किए गए उत्‍कृष्‍ट कार्यों को सार्वजनिक रूप से सम्‍मान देते हुए अलंकरण प्रदान करते हैं। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए वर्ष 2023 से इस अलंकरण को प्रदान करने के लिए एक भव्‍य समारोह का रूप दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत समस्‍त चयनित अधिकारी/कर्मचारियों को ससम्‍मान पुलिस मुख्‍यालय आमंत्रित कर एक गरिमामयी समारोह में समस्‍त वरिष्‍ठ अधिकारियों के समक्ष उक्‍त अलंकरण प्रदान किया जा रहा है। इसी कड़ी में मई 2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित अधिकारी/कर्मचारियों को डीजीसीआर अलंकरण प्रदान किया गया।

 

डीजीसीआर

      डीजीसीआर प्रशंसनीय उपलब्धि प्राप्‍त करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक म.प्र. की ओर से पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति पत्र डायरेक्टर जनरल्स कमंडेशन रोल (डीजीसीआर) प्रत्‍येक वर्ष में दो बार प्रदान किया जाता है।

 

 मई 2024 के लिए सम्मानित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी

1.  श्रीमती बीना सिंहतत्का. पुलिस अधीक्षक डायल 100भोपाल हाल स.म.नि.(विधि)पुलिस मुख्यालयभोपाल

2.  सुश्री प्रियंका पाण्डेयउ.पु.अ.जिला छिंदवाड़ा

3.  श्री भरत सिंह यादव निरीक्षक (का.वा.उ.पु.अ.)उ.पु.अ. कार्यालयजिला उज्‍जैन

4.  श्री भगवान सिंह कन्‍यालनिरीक्षक (वि.स.ब.ल), 23वीं वाहिनीविसबलभोपाल

5.  श्री लखन लाल शर्मानिरीक्षक (अ)आर.ए.पी.टी.सी.इंदौर

6.  श्री नरेन्द्र शर्मानिरीक्षक (अ)पु.म.नि. कार्यालय जोनग्वालियर

7.  श्री अमित सोनीनिरीक्षककोतवालजिला मंदसौर

8.  श्रीमती मन्जू शर्माउप निरीक्षक (का. वा. निरीक्षक)पुलिस लाईनजिला कटनी

9.  श्री योगेश कुमार शर्मा उ.नि. (का.वा.निरीक्षक) वि.शा.इंदौर

10. श्री विक्रम सिंहउ.नि., 6वीं वाहिनीवि.स.बलजबलपुर

11. श्री मेहरबान सिंह उ.नि., 26वीं वाहिनी वि.स.बलगुना

12. श्री बालाराम सोनार्थीउ.नि. (वि.स.बल), 24वीं वाहिनी विसबलरतलाम

13. सुश्री मनीषा लिल्हारेउप निरीक्षकथाना गाडरवाराजिला नरसिंहपुर

14. श्री देव बहादुर सिंह परिहारस.उ.नि.(का.वा.उ.नि.) वि.शा. इंदौर

15. श्री योगेन्द्र कुमार सिंहस.उ.नि. (अ) (का.वा. उ.नि. (अ))26वीं वाहिनीवि.स.बलगुना

16. श्री चंद्रभान सिंह चौहान स.उ.नि.थाना महाकालजिला उज्‍जैन

17. श्री प्रेम पातुरकरस.उ.नि.(रेडियो)रेडियो मुख्‍यालयभोपाल

18. श्री नंदकिशोर कोसरकरप्र.आर.(का.वा.स.उ.नि.) पु.अ.कार्यालयजिला बालाघाट

19. श्री अमरनाथ लामाप्र.आर. (का.वा.स.उ.नि.) विसबल7वीं वाहिनी भोपाल

20. श्री कालीचरणप्र.आर. (का.वा.स.उ.नि.), 17वीं वाहिनी विसबल भिण्‍ड

21. श्री जितेन्‍द्र कुमार गौतमप्र.आर. (का.वा.स.उ.नि.), 10वीं वाहिनी विसबल सागर

22.  श्री मुकेश पुरी गोस्वामीप्र.आर. (का.वा. स.उ.नि.)पु.अ. कार्यालयजिला बालाघाट

23. श्री राम प्रकाश शुक्लाप्र.आर. (का. वा. स.उ.नि.) (रेडियो)रेडियो मुख्यालयभोपाल

24. श्री ज्ञानी राम बाहे. प्र.आर. (का.वा. स.उ.नि.)न.पु.अ. कार्यालयजिला बालाघाट

25. श्री राजू सिंह दाहियाप्र.आर. (का.वा. स.उ.नि.)कोतवालीबालाघाट

26. श्री हरिओम दुबेप्र.आर. (का.वा.स.उ.नि.) (रेडियो)रेडियो मुख्यालयभोपाल

27. श्री राजेश कुमार शुक्लाप्र.आर. (का. स.उ.नि.)वाहन शाखारक्षित केन्द्रमण्डला

28. श्री संजय राणाप्र.आर. (का. स.उ.नि.) (एम.टी.)पुलिस लाईनजिला उज्जैन

29. श्री विजय कुमार यादवप्रधान आरक्षक 186 आ.ए.पी.टी.सी. इंदौर

30. श्री राजेश कुमार बिसेनप.आर. 602पु.म.नि. कार्यालयजिला बालाघाट

31. श्री कृष्ण कुमार कपालेप्र.आर. 248जिला छिंदवाड़ा

32. श्री इग्नेश लकड़ाप्र.आर. 316आर.ए.पी.टी.सी.इंदौर

33. श्री ओमप्रकाश सिंह जाटप्र.आर. 924थाना पिपलोदाजिला रतलाम

34. श्रीमती हेमलता राठौरप्र.आर. 453पुलिस लाईनरतलाम

35. श्री राजीव लोचन द्विवेदीप्र. आर. (रेडियो)रेडियो मुख्यालयभोपाल

36. श्री विक्रम सिंह तोमरप्र.आर. 132, रक्षित केन्द्रजिला शाजापुर

37. श्री सुनील कुमार सोनेकरप्र.आर. (चालक) 679, रक्षित केन्द्रजिला बालाघाट

38. श्री गौरीशंकर बेलवंशीप्र.आर. (चालक) 55 जिला छिंदवाड़ा

39. श्री सुशील कुमार चौबेआरक्षक (का.वा.प्र.आर.) 38110वीं वाहिनीवि.स.बलसागर

40. श्री भूपेश कुमार सोलंकी,आरक्षक (का.वा.प्र.आर.)24324वीं वाहिनी,वि.स.बलरतलाम

41. श्री गजेन्द्र सिंह पंवारआरक्षक (का.वा.प्र.आर.) 201थाना रक्षित केन्द्र संबंद्ध स्टेनो शाखाजिला रतलाम

42. श्री विकास प्रताप सिंहआरक्षक (का. वा. प्र.आर.) 36पी.टी.आर.आई.भोपाल

43. श्री लखन सिंह कुशराम,आरक्षक (का.वा.प्र.आर.) 251,थाना यातायातजिला बालाघाट

44. श्री आशीष रामेकरआरक्षक (का. वा. प्र.आर.)पु.अ. कार्यालयजिला बालाघाट

45. श्री लोमेश शर्माआरक्षक (का. वा. प्र.आर.) 21र.के. रतलाम संबंद्ध सीसीटीएनएसरतलाम

46. श्री शेर सिंह ठाकुरआरक्षक 17610वीं वाहिनीवि.स.बलसागर

47. श्री राजेश कुमार खम्हारीआरक्षक 14125वीं वाहिनीवि.स.बलभोपाल

48. श्री अनिल कालेआरक्षक14वीं वाहिनीवि.स.बलग्वालियर

49. श्री अशोक कुमार तिवारीआरक्षकआर.ए.पी.टी.सी.इंदौर

50. श्री संजय कुमार अश्वरेआरक्षक 1529एमटी पूलभोपाल

51. श्री अजय शर्माआरक्षक 45कार्यालय पु.म.नि.इंदौर

52. श्री बृजेश कुमार शर्माआरक्षक 29514वीं वाहिनीविम.बलग्‍वालियर

53. श्री शिवशंकर लहारियाआरक्षकनारकोटिक्सपु.मु.भोपाल

54. श्री विजय सिंह वर्माआरक्षक 63718वीं वाहिनीवि.स.बलशिवपुरी

55. श्री गिरजेश सिंह रघुवंशीआरक्षक18वीं वाहिनीवि.स.बलशिवपुरी

56. श्री अनिल सिंह सेंगरआरक्षक (चालक), 216, 29वीं वाहिनीदतिया

न्यूज़ सोर्स : Pro phq