मध्यप्रदेश साइबर पुलिस को राष्ट्रीय प्रथम पुरस्कार
DSCI Award 2025 में “Excellence in Capacity Building of Law Enforcement Agencies” श्रेणी में मिला सम्मान
भोपाल।साइबर सुरक्षा और डिजिटल अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए मध्यप्रदेश राज्य साइबर पुलिस ने राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि अपने नाम की है। देश की अग्रणी साइबर सुरक्षा संस्था DSCI (Data Security Council of India) ने मध्यप्रदेश साइबर पुलिस को वर्ष 2025 में “Excellence in Capacity Building of Law Enforcement Agencies” श्रेणी में देशभर में प्रथम स्थान प्रदान किया है।
यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित DSCI के वार्षिक समारोह में दिया गया। इस श्रेणी में मध्यप्रदेश की प्रतिस्पर्धा केरल, गोवा तथा नॉर्थ ईस्ट पुलिस अकादमी से थी।
राष्ट्रीय साइबर समन्वयक ने किया सम्मानित
पुरस्कार राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा समन्वयक (PMO) श्री अवनीश कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया। मध्यप्रदेश साइबर पुलिस की ओर से यह पुरस्कार
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सायबर) श्री ए. साई मनोहर,
DySP साइबर श्री शेयास ए.,
उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह राठौर
आरक्षक अतुल श्रीवास्तव
ने ग्रहण किया।
पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश, श्री कैलाश मकवाणा ने इस राष्ट्रीय उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी और इसे राज्य की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
डिजिटल सुरक्षा में राष्ट्रीय पहचान
पिछले दो वर्षों में मध्यप्रदेश साइबर पुलिस ने अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाते हुए—
साइबर हाईटेक पुलिस स्टेशन,
जिला साइबर सेल नेटवर्क,
आधुनिक साइबर फॉरेंसिक लैब,
तथा 13 क्षेत्रीय फॉरेंसिक इकाइयों
जैसी सुविधाओं को विकसित कर साइबर अपराध नियंत्रण की बुनियाद को मजबूत किया है।
इन पहलों से अन्वेषण की गति, सटीकता और डिजिटल सुरक्षा ढांचे को नई दिशा मिली है।
प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण में अग्रणी
वर्ष 2024–25 में मध्यप्रदेश साइबर पुलिस ने:
3,364 पुलिस अधिकारियों,
100 न्यायिक एवं अभियोजन अधिकारियों,
248 शासकीय अधिकारियों
को साइबर अपराध जांच, डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण और ऑनलाइन सुरक्षा पर प्रशिक्षण दिया।
साथ ही आयोजित Cyber Crime Investigation & Intelligence Summit (CIIS) में देश-विदेश के हजारों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
52 लाख से अधिक नागरिक हुए जागरूक
राज्य में साइबर जागरूकता को जन-आंदोलन का रूप देते हुए वर्ष 2024–25 में कुल 18,688 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे 52 लाख 83 हजार से अधिक नागरिक सीधे लाभान्वित हुए।
“Safe Click” और “National Cyber Security Awareness Month (NCSAM)” जैसे विशेष अभियानों ने बड़ी संख्या में छात्रों, महिलाओं, बुजुर्गों और आम नागरिकों तक डिजिटल सुरक्षा को पहुँचाया।
विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम
सायबर लॉ, फॉरेन्सिक और साइबर सिक्योरिटी में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष निःशुल्क इंटर्नशिप कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें चयनित छात्रों को वास्तविक साइबर जांच प्रक्रियाओं का व्यवहारिक अनुभव दिया जाता है।
मध्यप्रदेश साइबर पुलिस की यह उपलब्धि देश में डिजिटल सुरक्षा के क्षेत्र में उसकी अग्रणी भूमिका को प्रमाणित करती है और भविष्य के लिए प्रेरक मार्गदर्शक सिद्ध होती है।
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
राजद सुप्रीमो का पलटवार, कहा- सच अदालत में आएगा सामने