ईओडब्ल्यू इंदौर ने पंचायत सचिव को ₹10,000 रिश्वत लेते पकड़ा
इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ—ईओडब्ल्यू इंदौर ने पंचायत सचिव ओम गुप्ता को ₹10,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता रोशन वर्मा ने दिनांक 24 जुलाई 2025 को शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम पंचायत मगरखेड़ा, जनपद पंचायत सांवेर के सचिव ओम गुप्ता ने मकान का नक्शा पास करने के एवज में ₹20,000 की रिश्वत की मांग की है।
शिकायत की पुष्टि के बाद ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ट्रैप कार्रवाई की रणनीति बनाई गई। योजना के तहत शिकायतकर्ता को आज 1 अगस्त को ग्राम पंचायत मगरखेड़ा के कार्यालय, अरविंदो टोल टैक्स के पास भेजा गया। तय योजना के मुताबिक जैसे ही शिकायतकर्ता ने पहली किश्त ₹10,000 रिश्वत दी और संकेत दिया, ईओडब्ल्यू की टीम ने तत्काल दबिश देकर सचिव ओम गुप्ता को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
सभी तकनीकी और डिजिटल साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(सी) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी कन्हैयालाल दांगी ने किया। टीम में राजेश साहू, कैलाशचंद्र पाटीदार, आमोद सिंह, पूनम सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम मौके पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश
मोहन यादव ने जताई नाराजगी, कांग्रेस नेताओं से जवाब तलब
नीतीश कुमार को लेकर उठे सवालों पर मंत्री का पलटवार
118 किमी की धार्मिक यात्रा, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
10 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न, सामाजिक एकता का संदेश