सांदीपनि स्कूल का खराब प्रदर्शन: 93 में से 92 छात्र फेल, विधायक ने जताई नाराजगी
विदिशा | लटेरी विधानसभा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएंगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, कक्षा 9 के सेक्शन C में 93 में से 92 छात्र फेल हो गए, जबकि पूरे स्कूल में 332 में से 245 छात्र पास नहीं हो पाए, इन नतीजों को देखकर अभिवाहक तो गुस्सा में है हीं बल्कि लाटेरी में आयोजित एक जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान BJP विधायक उमाकांत शर्मा ने शिक्षा विभाग के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की.
पढ़ाने के तरीकों पर उठ रहे सवाल
उनका गुस्सा विशेष रूप से संदीपनी स्कूल के बेहद खराब नतीजों को लेकर था. इस जन-संवाद के दौरान विधायक ने स्कूल में तैनात 60 से ज्यादा शिक्षकों के पढ़ाने के स्तर और काम करने के तरीके पर भी सवाल खड़े किए. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह स्थिति छात्रों के असंतोषजनक शैक्षणिक नतीजों और सुधार के लिए उचित कदम न उठाए जाने के कारण पैदा हुई है.
विधायक ने प्रिंसिपल को लगाई फटकार
उन्होंने इस कार्यक्रम को दौरान संदीपनि स्कूल के प्रिंसिपल को फटकार लगाई है. वे स्थिति को सुधारने के लिए तत्काल कदम उठाएं. संदीपनि स्कूल के बीते दिनों आए रिजल्ट के दौरान कक्षा 9 में दर्ज 332 बच्चों में से 245 बच्चे फेल हो गए. इतना ही नहीं सेक्शन C के 93 बच्चों में से महज 1 ही विद्यार्थी पास हुआ है. कक्षा 1 से 12 तक संचालित होने वाले सांदीपनि विद्यालय में 60 से ज्यादा शिक्षक पदस्थ हैं.
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव