दुबई से लौटे यात्रियों का दावा: हालात सामान्य, मिसाइल इंटरसेप्ट होती दिखीं लेकिन घबराहट नहीं
दिल्ली। दुबई से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक यात्री ने वहां के मौजूदा हालात की जानकारी दी। एक यात्री ने बताया कि मिसाइल हमलों की आशंका के बावजूद दुबई में स्थिति काफी हद तक सामान्य बनी हुई है। हालांकि, उन्हें लगातार मिसाइल अलर्ट मिलते थे।
एक अन्य महिला यात्री ने बताया कि मिसाइलों को सुरक्षा बलों द्वारा तुरंत इंटरसेप्ट किया जा रहा था। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन चेतावनी भी जारी की जाती थी। लोगों को सुरक्षित रहने और अपने घरों के भीतर रहने की सलाह दी जाती थी। कुल मिलाकर वहां के हालात बहुत सामान्य थे। स्थानीय लोग अपनी सामान्य दिनचर्या का पालन कर रहे थे और जीवन सामान्य गति से चल रहा था।
जानकारी के लिए बता दें कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी भी फ्लाइट में रुकावट और कैंसलेशन से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। जहां मिडिल ईस्ट की स्थिति के बाद लगातार हर दिन ऐसा हो रहा है।
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर