गुरुग्राम एक्सीडेंट का लाइव वीडियो वायरल, बाइक सवार की मौके पर मौत
गुरुग्राम-फरीदाबाद| रोड पर ग्वाल पहाड़ी चौकी इलाके में शुक्रवार शाम एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार इनोवा कार ने जाम में फंसी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए फरीदाबाद के बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के करमस खेड़ी गांव निवासी शाकिर के रूप में हुई है।जाम में रुकी थी बाइक, पीछे से आई कार बनी काल मृतक के भाई व शिकायतकर्ता मोहम्मद राशिद ने बताया कि 23 फरवरी की शाम करीब 4:45 बजे वे दोनों भाई डीएलएफ फेज-3 से फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी जा रहे थे। ग्वाल पहाड़ी के पास सड़क पर लंबा जाम लगा होने के कारण उन्होंने बाइक एक कार के पीछे रोक ली। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक आगे खड़ी कार और पीछे से आई कार के बीच बुरी तरह फंस गई।अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों भाइयों को तुरंत फरीदाबाद के बीके अस्पताल में भर्ती कराया। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आने के कारण शाकिर की मौत हो गई। डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने मोहम्मद राशिद की शिकायत पर आरोपी इनोवा चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।चालक को नोटिस जारी जांच अधिकारी एएसआई करन ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल इनोवा गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान कर ली है और उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आगामी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
राहुल गांधी बोले, LPG संकट में PM मोदी नाकाम, कोविड काल जैसी परेशानी दोहराई जा रही
व्यवस्था पर सवाल: सूखी लकड़ी न मिलने पर बेटी का दाह संस्कार डीजल और टायर से
चेन्नई में विजय का चुनावी दौरा रद्द, TVK प्रमुख ने समय और सुरक्षा पाबंदियों का हवाला दिया
अमित शाह का बड़ा बयान—एनडीए सत्ता में आई तो गोल्ड स्मगलिंग आरोपियों को 2 महीने में जेल
बंगाल में चुनावी जंग तेज, BJP-टीएमसी का हेट स्पीच विवाद अब EC तक