एसआईआर कार्यशाला में शामिल हुए डॉ. नरोत्तम मिश्रा, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिया संगठन सशक्तिकरण का संदेश
भोपाल/दतिया। मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण–2025 (एसआईआर) के तहत भारतीय जनता पार्टी दतिया जिला कार्यालय में आयोजित कार्यशाला में आज प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यशाला की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने आगामी पुनरीक्षण अभियान की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की।
संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान:
डॉ. मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण केवल तकनीकी प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को “एक-एक मतदाता तक पहुंच” के संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदान सूची से वंचित न रह जाए। डॉ. मिश्रा ने संगठन के बूथ अध्यक्षों, मंत्रियों और बीएलए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे “घर-घर संवाद और सत्यापन” को प्राथमिकता बनाएं।

कार्यशाला में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति:
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर कुशवाहा, जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरू दांगी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजेश यादव,सीतापुर मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव, बड़ोंनी मंडल अध्यक्ष पवन पहारिया, दतिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष डॉ. राजू त्यागी, दतिया नगर मंडल अध्यक्ष पुनीत टिलवानी, उदगुवा मंडल अध्यक्ष हरिराम पाल सहित मंडलों के वरिष्ठ भाजपा नेता, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष, बूथ मंत्री, बीएलए एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही