टीवी जगत के स्टार्स जुटे अर्जुन बिजलानी के बर्थडे सेलिब्रेशन में, ग्लैमर से भरी रही शाम
मुंबई: अर्जुन बिजलानी की बर्थ डे पार्टी टीवी के कई सेलेब्स पहुंचे। यह अर्जुन के करीबी दोस्त हैं। इस सेलिब्रेशन में पैपराजी भी शामिल हुए। अर्जुन ने पत्नी के साथ अपना जन्मदिन का केक काटा। बाद में कई सेलेब्स उनकी बर्थ डे पार्टी में शामिल हुए।
अर्जुन बिजलानी ने पैपराजी को खिलाया केक
अर्जुन बिजलानी ने पत्नी के साथ केक काटा। इसके बाद आगे बढ़कर पैपराजी को केक खिलाया। अर्जुन ने अपनी करीबी दोस्तों को पार्टी में बुलाया था।
तेजस्वी प्रकाश और ईशा मालवीय पार्टी में पहुंचीं
तेजस्वी प्रकाश, जन्नत जुबैर के साथ पार्टी में पहुंचीं। साथ ही ईशा मालवीय भी अर्जुन की बर्थ डे पार्टी का हिस्सा बनीं। ब्लैक गाउन में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। सना खान भी अर्जुन की बर्थ डे पार्टी में शामिल हुईं।
अर्जुन बिजलानी का करियर फ्रंट
अर्जुन बिजलानी टीवी पर 'नागिन' जैसा हिट शो कर चुके हैं। कई रियलिटी शो का हिस्स रहे हैं, एंकरिंग भी करते हैं। हाल ही में अर्जुन ने शो 'राइज एंड फॉल' में हिस्सा लिया था। इस शो में कमाल का गेम खेलते हुए वह विनर बने। इस शो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह भी नजर आए थे।
सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे की नियुक्ति, कार्यकर्ताओं में उत्साह
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने होर्मुज पर सरकार की नीतियों का समर्थन किया
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार