आरक्षक ने बचाई 40 यात्रियों की जान, डीजीपी ने दिया इनाम
भोपाल।अशोकनगर जिले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से एक बड़ा हादसा टाल दिया। थाना कदवाया में पदस्थ प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी ने चलती बस में लगी आग के दौरान करीब 40 से अधिक यात्रियों की जान बचाई।
जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर 2025 की सुबह लगभग 7:45 बजे इंदौर जा रही वीडियोकॉच बस ईसागढ़ के पास अचानक इंजन में आग पकड़ने से रुक गई। बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
इसी दौरान थाना कदवाया के प्रधान आरक्षक अरविंद रघुवंशी मौके पर पहुंचे और बिना किसी देरी के बस का शीशा तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। उनकी तत्परता और बहादुरी से सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मुख्यालय, भोपाल ने आरक्षक रघुवंशी के कार्य को सराहा है।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना ने उत्कृष्ट और साहसिक कार्य के लिए उन्हें ₹10,000 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
डीजीपी ने आदेश में कहा कि आरक्षक अरविंद रघुवंशी की तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा ने पुलिस विभाग की साख बढ़ाई है। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी, जो पुलिस सेवा का सच्चा उदाहरण है।
‘ईरान सिर्फ बातचीत के लिए जिंदा है’, ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
कार से उतरकर मिले पीएम मोदी-राहुल गांधी, संसद परिसर में हुई अहम बातचीत
एमवाय अस्पताल हादसे के बाद फिर चिंता, भोपाल AIIMS NICU में दिखे चूहे