मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में पुलिस की करुणा बनी चर्चा का विषय
मध्य प्रदेश पुलिस का मानवीय चेहरा – संवेदनशीलता और तत्परता की अनूठी मिसाल
भोपाल, । डीजीपी कैलाश मकवाना के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और प्रेरणा में मध्य प्रदेश पुलिस ने संवेदनशीलता, सतर्कता और मानवीय दृष्टिकोण से सेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं।
राज्यभर में पुलिस बल ने न केवल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा, बल्कि संकट की हर घड़ी में जरूरतमंदों के जीवन और सम्मान की रक्षा कर समाज में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
*इंसानियत की झलक : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भावनात्मक दृश्य*
राजगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के किसानों को राहत राशि वितरण कार्यक्रम के दौरान पुलिस निरीक्षक भागीरथ शाक्य (पुलिस लाइन, राजगढ़) ने मानवता की मिसाल पेश की।
उन्होंने एक विकलांग व्यक्ति को गोद में उठाकर कुर्सी पर बैठाया, जिसका दृश्य देखकर पूरा जनसमूह भावुक हो उठा और पुलिस की संवेदनशील छवि की सराहना की।
*छिंदवाड़ा पुलिस : नवजात को बचाकर पेश की मिसाल*
थाना बटकाखापा पुलिस, छिंदवाड़ा ने जंगल में परित्यक्त नवजात शिशु को सुरक्षित बचाया और उसके माता-पिता को गिरफ्तार किया। यह कार्य पुलिस की मानवीय संवेदना और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
*इंदौर पुलिस : विदेशी नागरिक को सम्मानजनक विदाई*
थाना एमजी रोड, इंदौर की टीम ने 62 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक क्रिस्टोफर पैरी के आकस्मिक निधन पर उनके परिजनों की अनुपस्थिति में पूर्ण सम्मान और संवेदनशीलता के साथ अंतिम संस्कार कराया।
यह कार्य केवल विधि पालन नहीं, बल्कि गहरी मानवता की मिसाल था।
*गुना पुलिस : सतर्कता से टला बड़ा हादसा*
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलटे प्रोपेन गैस टैंकर के दौरान गुना पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने संभावित बड़ा हादसा टाल दिया।
चालक की जान बचाई गई, रिसाव नियंत्रित किया गया और यातायात को शीघ्र बहाल किया गया — यह सतर्कता और पेशेवर दक्षता का श्रेष्ठ उदाहरण रहा।
*मैहर में नवरात्रि ड्यूटी पर ‘जनसेवा’ की छवि*
मैहर पुलिस ने नवरात्रि मेला ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के साथ जनसेवा, सहायता और सौम्यता का परिचय दिया।
उनकी तत्परता और शालीनता ने “जन के रक्षक, जन के अपने” की परिभाषा को साकार किया।
*विदिशा : आत्महत्या का प्रयास रोक कर दी नई जिंदगी*
एफआरवी टीम, विदिशा ने आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को धैर्य, समझाइश और सूझबूझ से सुरक्षित उतारा और परिवार को सौंपा।
उनकी त्वरित प्रतिक्रिया ने एक और जीवन को नई दिशा दी।
*शिवपुरी : तेज रफ्तार ट्रेन के सामने महिला को बचाया*
प्र.आर. जसवंत यादव ने अपनी जान की परवाह किए बिना तेज़ रफ्तार मालगाड़ी के सामने आने से एक महिला को बचाया।
इस साहसिक कार्य में ट्रॉलीमैन दिनेश गौतम ने भी महत्वपूर्ण सहयोग किया।
*मासूमों की मुस्कान – छिंदवाड़ा और सिंगरौली में संवेदनशीलता*
छिंदवाड़ा पुलिस ने 14 वर्षीय अर्धविक्षिप्त बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाया,
जबकि सिंगरौली पुलिस ने एक छोटे बच्चे की शिकायत को मुस्कान और स्नेह से सुलझाकर उसके चेहरे पर फिर से खुशी लौटाई।
*रतलाम : आत्मघाती कदम रोक कर दी नई दिशा*
डायल-112 टीम, रतलाम ने पारिवारिक विवाद के कारण आत्महत्या का प्रयास कर रहे व्यक्ति को बचाकर जीवनदान दिया। टीम ने बाद में उसकी काउंसलिंग भी की और उसे सुरक्षित दिशा दी।
*इंदौर : ईमानदारी की मिसाल*
थाना एमजी रोड पुलिस ने नागरिक के ₹2 लाख और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग सीसीटीवी की मदद से खोजकर लौटाया।
यह पुलिस की ईमानदारी और तकनीकी दक्षता का प्रेरक उदाहरण रहा।
*डीजीपी कैलाश मकवाना का नेतृत्व : संवेदना और कर्तव्यनिष्ठा की दिशा*
डीजीपी कैलाश मकवाना के दूरदर्शी नेतृत्व में मध्य प्रदेश पुलिस आज केवल कानून व्यवस्था की संरक्षक नहीं,
बल्कि मानवीय मूल्यों की संवाहक बन चुकी है।
संवेदना, त्वरित प्रतिक्रिया और कर्तव्यनिष्ठा के ये उदाहरण समाज में सुरक्षा, भरोसा और अपनत्व की नई भावना भर रहे हैं।
IPL 2026 में बल्लेबाजों की जंग तेज, हर मैच में बदल रहा लीडर
8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
रेलवे का मेंटेनेंस प्लान, कुछ दिनों तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी
सूर्यवंशी को घूरना पड़ा महंगा, लेकिन बच गए भारी जुर्माने से
मामूली विवाद बना जानलेवा, अयान पर कई लोगों का हमला, मौत