त्योहारों को लेकर हबीबगंज पुलिस सतर्क, एसीपी उमेश तिवारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण
भोपाल। डीसीपी zone 2 आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में एसीपी हबीबगंज उमेश तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी हबीबगंज संजीव चौकसे ने स्टाफ थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया । इस दौरान पुलिस टीम ने सब्जी मंडी, वंदे मातरम चौराहा व फुलवारी मार्केट क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में संचालित दुकानदारों से संवाद स्थापित कर त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने संबंधी दिशा-निर्देश दिए। एसीपी उमेश तिवारी ने दुकानदारों को कहा कि वे अपने आस-पास के माहौल पर सतर्क निगाह रखें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
साथ ही, उन्होंने सभी दुकानदारों से आपसी समन्वय और सहयोग बनाए रखने की अपील की, ताकि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और असामाजिक तत्वों को किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि करने से रोकना है।
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया