डीएम-एसपी कॉन्फ्रेंस में कानून-व्यवस्था पर डीजीपी कैलाश मकवाणा की प्रस्तुति
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में राजधानी भोपाल में आयोजित जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक (डीएम-एसपी) कॉन्फ्रेंस के कानून एवं व्यवस्था सत्र में मध्यप्रदेश पुलिस के डीजीपी कैलाश मकवानणा ने प्रमुख विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।
इस महत्वपूर्ण सत्र में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (गृह) सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। डीजीपी कैलाश मकवाणा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, चुनौतियाँ एवं समाधान की दिशा में चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।
सम्मेलन के दौरान चार कार्य समूहों ने नए आपराधिक कानून, अपराध नियंत्रण, सड़क सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन जैसे विषयों पर अलग-अलग प्रस्तुतियाँ दीं। इन विषयों पर गहन चर्चा एवं संवाद भी हुआ, जिससे कई अहम सुझाव सामने आए।
बैठक में शामिल सभी अधिकारियों ने इन विषयों पर खुलकर विचार रखे और बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। सम्मेलन को प्रभावी एवं उपयोगी बताते हुए अधिकारियों ने इसे जमीनी कार्यप्रणाली के लिए मार्गदर्शक बताया।
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म