ब्लैक डॉग-टीचर्स के नाम पर बेची जा रही थी नकली शराब, पुलिस ने दबोचा आरोपी
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो ब्रांडेड शराब की बोतल में नकली शराब भरकर बेचने के धंधे में लिप्त था। आरोपी रोहित (27) के पास से भारी मात्रा में नकली शराब व ब्रांड शराब की बोतलें व स्टीकर्स बरामद हुए हैं। पुलिस सूत्र का कहना है कि आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आज सुबह खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि उसके साथ-साथ कौन लोग इस धंधे में शामिल हैं।
क्राइम ब्रांच ने रेड कर आरोपी को पकड़ा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की नॉर्दन रेंज (2) टीम को कल सूचना मिली थी कि एक शख्स ब्रांडेड शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर सप्लाई करने का काम कर रहा है। आरोपी रोहिणी सेक्टर-38 का रहने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कर रोहित को पकड़ा।
सैकड़ों की संख्या में स्टीकर्स , बोतलें बरामद
पुलिस ने उसके मकान के ग्राउंड फ्लोर की तलाशी ली तो ब्लैक डॉग, टीचर्स, रॉक्सफोर्ड आदि जैसे ब्रांड के सैकड़ों की संख्या में स्टीकर्स, बोतलें आदि मिलीं। इसके अलावा वहां हरियाणा की निर्मित नकली शराब भी थी, जिन्हें वह इन ब्रांडेड बोतलों में भरकर सप्लाई करने का काम कर रहा था। आज सुबह खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही थी कि उसके साथ-साथ कौन लोग इस धंधे में शामिल हैं। साथ ही वह किन-किन लोगों को यह नकली शराब बेच रहा था।
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा