आष्टा थाना प्रभारी गिरीश दुबे के बेटे उत्कर्ष ने शूटिंग में चमकाया नाम
सीहोर। सीहोर जिले के आष्टा थाने में पदस्थ थाना प्रभारी गिरीश दुबे के पुत्र उत्कर्ष दुबे ने शूटिंग खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भोपाल स्थित एमपी स्टेट शूटिंग अकादमी में आयोजित 12वीं वेस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में उत्कर्ष दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। उत्कर्ष की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन हुआ है। खेल जगत से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि उत्कर्ष ने कम उम्र में बेहतरीन प्रदर्शन कर भविष्य में बड़े स्तर पर पदक जीतने की संभावनाओं को मजबूत किया है। स्थानीय खेल प्रेमियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा