-‘‘नमो युवा रन’’ एक मैराथन नहीं, बल्कि सशक्त युवा आंदोलन है
-‘‘नमो युवा रन’’ प्रदेश के 8 शहरों में की जाएगी आयोजित 

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की जा रही ‘‘नमो युवा रन’’ एक मैराथन नहीं, बल्कि सशक्त युवा आंदोलन है और प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य युवाओं में ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश फैलाना है। नई दिल्ली में ‘‘नमो युवा रन-नशा मुक्त भारत के लिए’’ अभियान का शुभारंभ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में किया गया है। यह अभियान भारत के युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। आज इस अभियान का लोगां, मैस्कॉट और टी-शर्ट भी जारी किया गया, जो सेवा, फिटनेस और नशा मुक्त भारत की भावना को दर्शाते हैं। देश भर में अब ‘नमो युवा रन www.namoyuvarun.com वेबसाइट के माध्यम से युवाओं का रजिस्ट्रेशन करके उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।
‘‘नमो युवा रन’’ में प्रदेश के 8 स्थानों पर 10 हजार से ज्यादा युवा शामिल होंगे
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने कहा कि 21 सितंबर को पूरे देश में 100 समांतर ‘नमो युवा रन’ मैराथन का आयोजन किया जायेगा, जिनमें प्रत्येक स्थान पर न्यूनतम 10 हजार युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। ‘नमो युवा रन’ के माध्यम से 10 लाख से अधिक युवाओं को सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे युवा मोर्चा भारत के सबसे बड़े युवा प्रेरित फिटनेस और सामाजिक जागरूकता अभियान के रूप में अपनी भूमिका को सशक्त बनाएगा। प्रदेश के 8 स्थानों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, रतलाम, सागर और उज्जैन में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन होगा। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के सपने से जुड़ी हुई है, जिसमें फिटनेस, अनुशासन और नशा मुक्त भारत के संदेश को युवा शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ाने पर बल दिया गया है। 
मोर्चा रक्तदान शिविर सहित ‘सेवा पखवाड़ा’ के सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करेगा 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने कहा कि फिटनेस एक मजबूत राष्ट्र की नींव है। हर युवा भारतीय को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हम मिलकर एक ऐसा भविष्य बना सकें, जहां व्यक्तिगत भलाई से राष्ट्रीय प्रगति संभव हो। उन्होंने कहा कि ‘नमो युवा रन’ महज एक मैराथन नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त युवा आंदोलन है, जिसका उद्देश्य फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का संस्कार युवाओं में भरना है। इसके अलावा युवा मोर्चा रक्तदान शिविर सहित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करेगा। 
-‘‘नमो युवा रन’’ एक मैराथन नहीं, बल्कि सशक्त युवा आंदोलन है
-‘‘नमो युवा रन’’ प्रदेश के 8 शहरों में की जाएगी आयोजित 
- युवाओं में ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश फैलाना ’नमो युवा रन’ का उद्देश्य
- श्री वैभव पंवार
भोपाल, 09/09/2025। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित की जा रही ‘‘नमो युवा रन’’ एक मैराथन नहीं, बल्कि सशक्त युवा आंदोलन है और प्रदेश के 8 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य युवाओं में ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश फैलाना है। नई दिल्ली में ‘‘नमो युवा रन-नशा मुक्त भारत के लिए’’ अभियान का शुभारंभ युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में किया गया है। यह अभियान भारत के युवाओं को प्रेरित करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। आज इस अभियान का लोगां, मैस्कॉट और टी-शर्ट भी जारी किया गया, जो सेवा, फिटनेस और नशा मुक्त भारत की भावना को दर्शाते हैं। देश भर में अब ‘नमो युवा रन www.namoyuvarun.com वेबसाइट के माध्यम से युवाओं का रजिस्ट्रेशन करके उन्हें आमंत्रित किया जाएगा।
‘‘नमो युवा रन’’ में प्रदेश के 8 स्थानों पर 10 हजार से ज्यादा युवा शामिल होंगे
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने कहा कि 21 सितंबर को पूरे देश में 100 समांतर ‘नमो युवा रन’ मैराथन का आयोजन किया जायेगा, जिनमें प्रत्येक स्थान पर न्यूनतम 10 हजार युवा प्रतिभागी शामिल होंगे। ‘नमो युवा रन’ के माध्यम से 10 लाख से अधिक युवाओं को सक्रिय रूप से भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा, जिससे युवा मोर्चा भारत के सबसे बड़े युवा प्रेरित फिटनेस और सामाजिक जागरूकता अभियान के रूप में अपनी भूमिका को सशक्त बनाएगा। प्रदेश के 8 स्थानों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, रतलाम, सागर और उज्जैन में ‘नमो युवा रन’ का आयोजन होगा। यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के सपने से जुड़ी हुई है, जिसमें फिटनेस, अनुशासन और नशा मुक्त भारत के संदेश को युवा शक्ति के माध्यम से आगे बढ़ाने पर बल दिया गया है। 
मोर्चा रक्तदान शिविर सहित ‘सेवा पखवाड़ा’ के सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करेगा 
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने कहा कि फिटनेस एक मजबूत राष्ट्र की नींव है। हर युवा भारतीय को स्वस्थ, अनुशासित और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि हम मिलकर एक ऐसा भविष्य बना सकें, जहां व्यक्तिगत भलाई से राष्ट्रीय प्रगति संभव हो। उन्होंने कहा कि ‘नमो युवा रन’ महज एक मैराथन नहीं है, बल्कि यह एक सशक्त युवा आंदोलन है, जिसका उद्देश्य फिटनेस, अनुशासन और राष्ट्रीय जिम्मेदारी का संस्कार युवाओं में भरना है। इसके अलावा युवा मोर्चा रक्तदान शिविर सहित ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता करेगा। 
 
न्यूज़ सोर्स : MP BJP