पुलिस उपयुक्त के आदेशों को नहीं मान रहे भोपाल के कई पुलिसकर्मी
भोपाल। पुलिस प्रशासन द्वारा समय‑समय पर स्थानांतरण आदेश जारी कर थानों में कर्मचारियों की रवानगी सुनिश्चित करने के बावजूद राजधानी के कई थानों में कुछ पुलिसकर्मी अंगद के पैर की तरह जमे हुए हैं। डीजीपी और कमिश्नर के स्पष्ट आदेशों के बावजूद संबंधित पुलिसकर्मी नए स्थान पर नहीं जा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रद्धा तिवारी द्वारा दो-दो बार आदेश निकालने के बाद भी कई कर्मियों ने स्थान परिवर्तन नहीं किया है। मामला विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
मुख्य मामले :
1. राजेश तिवारी (कार्यवाहक उप निरीक्षक)
थाना अरेरा हिल्स से हमीदिया चौकी, थाना कोई फिजा में मार्च में आदेश जारी हुआ था, लेकिन अभी तक वे अरेरा हिल्स थाने में ही जमे हुए हैं।
2. सुनीता व्यास (कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक)
थाना श्यामला हिल्स से थाना अरेरा हिल्स में स्थानांतरण हुआ, लेकिन अब तक श्यामला हिल्स में तैनात हैं।
3. प्रदीप मिश्रा
5 साल से अधिक समय से मिसरोद थाने में कार्यरत हैं। डीजीपी द्वारा 5 साल से ज्यादा कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी होने के बाद भी अब तक वहीं बने हुए हैं।
4. थाना निशातपुरा से ASI का स्थानांतरण
संबंधित ASI का अन्य थाने में स्थानांतरण तो हुआ, लेकिन रवानगी नहीं ली गई है।
विस्तृत स्थिति :
सिर्फ ये ही नहीं, बल्कि राजधानी के कई थानों में ऐसे अधिकारी और कर्मचारी पाए गए हैं जो पाँच साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर जमे हैं। प्रशासन द्वारा आदेश दिए जाने के बाद भी वे नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए वहीं पदस्थ हैं। यह प्रशासनिक अनुशासन के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।
प्रशासन की चिंता :
पुलिस मुख्यालय ने ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही, स्थानांतरण आदेश का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि यदि आदेशों का पालन नहीं किया गया तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट