भोपाल ऐशबाग डबल मर्डर केस: हत्यारों की सूचना देने पर ₹50 हजार का इनाम, पुलिस की जांच जारी
भोपाल। राजधानी भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में हुए चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस ने अहम कदम उठाते हुए हत्यारों या वारदात की साजिश से जुड़ी पुख्ता जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए ₹50 हजार के इनाम की घोषणा की है। यह घोषणा पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने की है।
घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर कार्यालय में एक हाई-लेवल समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें DCP अखिल पटेल की मौजूदगी में क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और 12 सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) ने अब तक की जांच की विस्तार से समीक्षा की।
पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि जांच पूरी तरह संगठित और व्यवस्थित तरीके से की जा रही है। पुलिस हर संभावित एंगल पर जांच कर रही है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ अन्य सभी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। हालांकि, फिलहाल जांच एजेंसियों को कोई बड़ी या निर्णायक लीड नहीं मिल सकी है।
गौरतलब है कि ऐशबाग क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस को उम्मीद है कि इनाम की घोषणा के बाद लोगों से मिलने वाली सूचनाओं से जांच को नई दिशा मिल सकती है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी हो तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय