दिग्विजय सिंह पर रामेश्वर ने साधा निशाना, बोले- राम का चरित्र नहीं तो राम का सदाचार कैसे आएगा
रामनवमी के मौके पर मध्य प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा रामनवमी पर शुभकामनाएं देने के बाद भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने उन पर तीखा हमला बोला। शर्मा ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति में राम का चरित्र नहीं है, तो वह राम के सदाचार को कैसे अपना सकता है। उन्होंने दिग्विजय सिंह से राम के आदर्शों को समझने और अयोध्या जाकर राम की जन्मभूमि पर माथा टेकने की सलाह दी। रामनवमी के अवसर पर मध्य प्रदेश में सियासी बयानबाजी का पारा भी चढ़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह के रामनवमी पर शुभ्ज्ञकामनाएं देने के संदेश पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया है। दरअसल दिग्विजय सिंह ने रामनवमी पर अपने साेशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देशवासियों को रामनवमी और दुर्गा नवमी की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात की। इस पर भाजपा नेता और विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में राम का चरित्र नहीं है, तो वह राम के सदाचार को कैसे अपना सकता है। उन्होंने दिग्विजय सिंह से पूछा कि यदि वे राम के चरित्र को स्वीकार नहीं करते तो राम का सदाचार उनके जीवन में कैसे आएगा। रामेश्वर शर्मा ने कहा, "राम मंदिर से लेकर संगम स्नान तक कांग्रेस ने हमेशा हिंदू विरोधी रवैया अपनाया है। उन्होंने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह को राम के चरित्र की सही समझ के लिए अयोध्या जाना चाहिए और वहां राम की जन्मभूमि पर माथा टेकना चाहिए। सरयू नदी में डूबकी लगाना चाहिए। शर्मा ने यह भी कहा कि कांग्रेस को भाजपा की आलोचना करने का अधिकार है, लेकिन राम का विरोध करने से राम का सदाचार कैसे आएगा। इसको लाने के लिए दिग्विजय सिंह और पूरी कांग्रेस को लेकर जाना चाहिए और भगवान राम के आगे माथा टेकना चाहिए।