इंदौर की अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के ₹1.62 करोड़ साइबर ठगी से बचे, साइबर पुलिस ने कराई पूरी राशि रिफंड

इंदौर। राज्य साइबर सेल जोन इंदौर ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय घुड़सवार के साथ हुई ₹1.62 करोड़ की साइबर ठगी की पूरी राशि सुरक्षित वापस दिला दी। ठगों ने ईमेल स्पूफिंग (Business Email Compromise) के जरिए विदेशी कंपनी का फर्जी ईमेल भेजकर बैंक खाता बदलने का झांसा दिया था। साइबर पुलिस की त्वरित तकनीकी और कानूनी कार्रवाई के चलते पूरी राशि शिकायतकर्ता के खाते में रिफंड करा दी गई।
पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी खिलाड़ी सितंबर-अक्टूबर 2026 में जापान में प्रस्तावित एशियन गेम्स की तैयारी कर रही हैं। इसके लिए उन्होंने विदेशी कंपनी HELGSTRAND DRESSAGE ApS से एक घोड़ा खरीदने का अनुबंध किया था। मार्च 2026 से कंपनी के साथ वित्तीय लेनदेन चल रहा था और लगभग 45 प्रतिशत भुगतान सही खाते में किया जा चुका था।
इसी दौरान 29 मई 2026 को ठगों ने कंपनी के संचालक के नाम से फर्जी ईमेल भेजकर दावा किया कि तकनीकी कारणों से पुराने खाते में भुगतान संभव नहीं है और शेष राशि नए खाते में भेजी जाए। ईमेल पर भरोसा कर शिकायतकर्ता ने ₹1.62 करोड़ JP Morgan Bank के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
धोखाधड़ी का पता चलते ही शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ए. साईं मनोहर, पुलिस महानिरीक्षक सियाज ए. के तथा पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ के मार्गदर्शन में डीएसपी नरेन्द्र रघुवंशी, निरीक्षक सुरेन्द्र वास्कले और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक खाते पर होल्ड लगवाया। इसके बाद बैंक से समन्वय और विधिक प्रक्रिया पूरी कर 30 जून 2026 तक पूरी राशि शिकायतकर्ता के HDFC Bank खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी वर्ष 2025 में इसी परिवार के ₹3.75 करोड़ Business Email Compromise फ्रॉड की राशि भी सफलतापूर्वक रिफंड कराई जा चुकी है।
साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक खाते में बदलाव संबंधी ईमेल मिलने पर उसकी स्वतंत्र पुष्टि अवश्य करें, ईमेल आईडी की स्पेलिंग और डोमेन ध्यान से जांचें तथा साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय